देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: मतपत्रों की छंटाई शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति पद के वास्ते हुए चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह संसद परिसर में शुरू की गई। अधिकारी अभी विभिन्न राज्यों के मतपत्रों की छंटाई कर रह हैं।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रपति पद के वास्ते हुए चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह संसद परिसर में शुरू की गई। अधिकारी अभी विभिन्न राज्यों के मतपत्रों की छंटाई कर रह हैं।

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं।

औपचारिक मतगणना शुरू होने से पहले विभिन्न राज्यों के सांसदों के हरे रंग के मतपत्रों की छंटाई की जाएगी। वर्णानुक्रम के अनुसार, केरल और मेघालय सहित विभिन्न राज्यों के मतपेटियों को छांटा गया है।

वहीं, विधायकों ने हरे रंगे के मतपत्र पर वोट डाला था।

देश के 15वें राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान 18 जुलाई को हुआ था।

मतगणना संसद परिसर में राज्य सभा के सचिव जनरल पी.सी. मोदी की निगरानी में होगी, जो मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी