देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी।

भुवनेश्वर, दो फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी।

राष्ट्रपति राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य की राजधानी में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने ही दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलपति गणेशी लाल को अपनी इच्छा व्यक्त करते इस संबंध में पत्र लिखा था।

जुलाई 2022 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मुर्मू का ओडिशा का यह दूसरा दौरा होगा।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह 10 फरवरी को पूर्वाह्न पौने 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगी और ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह दोपहर में रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड