देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी और इस दौरान वह भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/कटक, 14 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी और इस दौरान वह भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और कटक में रावेनशॉ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति मुर्मू भुवनेश्वर पहुंचने के बाद सोमवार शाम को वहां एम्स के पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

मंगलवार को वह कटक जाएंगी, जहां वह रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रसिद्ध हस्तियों को मानद उपाधियां प्रदान करेंगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वह रावेनशॉ बालिका उच्च विद्यालय की तीन इमारतों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगी।

बयान के मुताबिक, वह कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 भी प्रदान करेंगी।

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उच्च शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर और कटक में राष्ट्रपति के दोनों कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय ने राष्ट्रपति की यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रपति की यात्रा के लिए पुलिस बल की कम से कम 70 टुकड़ी (एक टुकड़ी में 30 जवान होते हैं) और 300 अधिकारी तैनात किए गए हैं।

रावेनशॉ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय के. नायक ने कहा कि प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञानी और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के पूर्व निदेशक डॉ. अजीत कुमार मोहंती को स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा और जल सुरक्षा सहित परमाणु ऊर्जा से संबंधित सामाजिक उद्देश्यों में उनके विशिष्ट योगदान के लिए मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

मोहंती वर्तमान में परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ सांसद भर्तृहरि महताब को भी मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

प्रसिद्ध संरक्षणवादी और किसान पद्मश्री साबरमती को उनके कार्यों के लिए डी.लिट. की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। साबरमती ने स्वदेशी बीज संरक्षण और जैविक खेती पर व्यापक रूप से काम किया है।

इस अवसर पर दृष्टिबाधित सामाजिक कार्यकर्ता और ओडिशा की पहली ब्रेल प्रेस के संस्थापक बिजय कुमार रथ को भी डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट