विदेश की खबरें | अमेरिका के कुछ बिशप से अनबन के बीच पोप से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन के शुक्रवार को होने वाले वेटिकन दौरे के तीन सप्ताह से भी कम वक्त में अमेरिकी बिशप बाल्टीमोर में एकत्र होंगे। इसमें शामिल होने वाले कुछ लोग रूढ़िवादियों के उस मत के समर्थन में हैं जिनका कहना है कि गर्भपात का अधिकार देने पर सहमति के चलते बाइडन को ‘कम्यूनियन’ प्राप्त करने के लिए अयोग्य ठहरा देना चाहिए। हालांकि बैठक में पेश होने वाले किसी दस्तावेज में बाइडन के नाम का उल्लेख होने की संभावना नहीं है फिर भी इसकी आशंका है कि उन्हें फटकार के जरिये स्पष्ट संदेश दिया जा सकता है।

बाइडन के शुक्रवार को होने वाले वेटिकन दौरे के तीन सप्ताह से भी कम वक्त में अमेरिकी बिशप बाल्टीमोर में एकत्र होंगे। इसमें शामिल होने वाले कुछ लोग रूढ़िवादियों के उस मत के समर्थन में हैं जिनका कहना है कि गर्भपात का अधिकार देने पर सहमति के चलते बाइडन को ‘कम्यूनियन’ प्राप्त करने के लिए अयोग्य ठहरा देना चाहिए। हालांकि बैठक में पेश होने वाले किसी दस्तावेज में बाइडन के नाम का उल्लेख होने की संभावना नहीं है फिर भी इसकी आशंका है कि उन्हें फटकार के जरिये स्पष्ट संदेश दिया जा सकता है।

बाइडन और कैथोलिक पंथ पर किताब लिखने वाले विलानोवा विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक धर्मशास्त्र विषय के प्रोफेसर मासिमो फागियोली ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक होगा।” उन्होंने कहा कि कुछ बिशप के लिए यह बाइडन को धमकी देने जैसा होगा। फागियोली ने कहा, “और उनके पास एक पोप हैं जो एक कैथोलिक राष्ट्रपति के ईसाई संस्कार की रक्षा करेंगे। उन्हें वेटिकन से एक संकेत भेजना चाहिए कि ऐसा करना उचित नहीं होगा।”

पोप कैथोलिक सिद्धांत के झंडाबरदार हैं जिसके अनुसार, गर्भपात कराना या समलैंगिकता की अनुमति नहीं दी जा सकती लेकिन उन्होंने बाइडन की प्राथमिकता वाले कुछ मुद्दों जैसे- पर्यावरण संरक्षण, नस्ली भेदभाव से मुकाबला और गरीबी पर सहमति जताते हुए अमेरिका के कुछ रूढ़िवादी कैथोलिक लोगों को नाराज कर दिया है। फागियोली ने कहा कि पोप और बाइडन बहुत से मुद्दों पर समान विचार रखते हैं।

उन्होंने कहा, “लेकिन दोनों असल में विरोध के तीव्र स्वरों का सामना कर रहे हैं और विभिन्न विचारधारा के लोगों के विरुद्ध जंग कर रहे हैं।”

जॉन एफ केनेडी के बाद बाइडन अमेरिका के दूसरे कैथोलिक राष्ट्रपति हैं और वह अपनी धार्मिक आस्था का खुलकर प्रचार करते हैं और अकसर नियमित रूप से सामूहिक प्रार्थना में शामिल होते हैं तथा ‘रोजरी’ धारण करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\