विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे राष्ट्रपति बाइडन : व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर, शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। सोमवार को जारी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम में इस आशय की जानकारी दी गई है।

वाशिंगटन, 20 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 सितंबर, शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। सोमवार को जारी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम में इस आशय की जानकारी दी गई है।

दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को होने वाली पहली बैठक के संबंध में कहा गया है, ''राष्ट्रपति भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे।''

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों नेताओं के बीच कई बार डिजिटल माध्यमों से बातचीत हुई है।

पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2019 में अमेरिका यात्रा पर आए थे। उस दौरान उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हाउडी-मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में कहा कि बाइडन जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से भी मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के साप्ताहिक कार्यक्रम के अनुसार बाद, 24 सितंबर, शुक्रवार को ही बाइडन प्रधानमंत्री मोदी, सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ व्हाइट हाउस में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

पिछले हफ्ते नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चारों नेता इस साल 12 मार्च को अपने पहले डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मोदी की अमेरिका यात्रा लगभग छह महीनों में उनकी पहली विदेश यात्रा होगी जबकि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद वह दूसरी बार किसी देश की यात्रा आएंगे। इससे पहले मार्च में मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट