विदेश की खबरें | इजराइल में हुए टैंक रोधी मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय श्रमिक का शव भारत भेजने की तैयारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल में लेबनान से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल के हमले से मारे गए भारतीय श्रमिक पी. मैक्सवेल का शव बृहस्पतिवार रात भारत के लिए रवाना किया जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तेल अवीव, सात मार्च इजराइल में लेबनान से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल के हमले से मारे गए भारतीय श्रमिक पी. मैक्सवेल का शव बृहस्पतिवार रात भारत के लिए रवाना किया जाएगा।

मैक्सवेल (30) केरल के कोल्लम के रहने वाले थे।

इजराइल के गृह मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के महानिदेशक, इजराइली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक बृहस्पतिवार शाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 140 के जरिए इजराइली समयानुसार 21:10 बजे शव दिल्ली ले जाया जाएगा और वहां से शुक्रवार को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे निर्धारित एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 801 से तिरुवनंतपुरम भेजा जाएगा।

इजराइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुए टैंक रोधी मिसाइल हमले में मैक्सवेल की मौत हो गई थी। जिव अस्पताल में उनके शव की पहचान की गई थी।

हमले में सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें केरल के मूल निवासी दो भारतीय भी शामिल हैं। हमले में वाजाथोप के निवासी 31 वर्षीय बुश जोसेफ जॉर्ज और वागामोन के रहने वाले 28 वर्षीय पॉल मेल्विन घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\