विदेश की खबरें | मेरे 'कोर्ट मार्शल' के लिए तैयारी पूरी : इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनके "कोर्ट मार्शल" के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ जून पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनके "कोर्ट मार्शल" के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इससे पहले देश की शक्तिशाली सेना ने कहा था कि नौ मई को हुई हिंसा के "षडयंत्रकारियों’’ के खिलाफ सैन्य अदालतों में सुनवाई की जाएगी।

एक दिन पहले ही देश के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने नौ मई की हिंसा के लिए खान को जिम्मेदार बताया था। भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा फैल गई थी।

खान बृहस्पतिवार को 10 विभिन्न मामलों के सिलसिले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के सामने पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान (70) ने कहा कि उन्हें पता था कि एक सैन्य अदालत द्वारा उनकी सुनवाई की जाएगी।

उन्होंने सैन्य अदालत में एक असैनिक की सुनवाई को पाकिस्तान में "लोकतंत्र का अंत" और "न्याय का अंत" बताया।

समाचार पत्र डॉन ने खान के हवाले से कहा, "सैन्य अदालत में मुकदमा अवैध होगा।"

खान ने कहा, "वे लोग जानते हैं कि मेरे खिलाफ दर्ज 150 से अधिक मामले निराधार हैं और इन फर्जी मामलों में मुझे दोषी ठहराए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए उन्होंने सैन्य अदालत में मेरा मुकदमा चलाने का फैसला किया है।"

खान ने पार्टी के भीतर दरकिनार किए जाने की अटकलों को दूर किया और पाकिस्तान छोड़ने की अफवाहों को भी खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, "किसी अन्य देश में रहने के लिए मेरे पास पैसा नहीं है क्योंकि ब्रिटिश पाउंड 400 रुपये (पाकिस्तानी) को पार कर गया है और मैं वहां रहने का खर्च नहीं उठा सकता।"

खान ने पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ "कटु" मुलाकात की अफवाहों को भी खारिज कर दिया और कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के साथ उनके सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। इससे पहले खान रावलपिंडी में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के कार्यालय में चार घंटे रहे और अल कादिर भ्रष्टाचार मामले में ब्यूरो के सवालों का विस्तार से जवाब दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\