जरुरी जानकारी | गैर-जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम मई में 24 प्रतिशत बढ़कर 15,404 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-जीवन बीमा कंपनियों का समूहिक रूप से सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम मई, 2022 में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 15,404.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 17 जून गैर-जीवन बीमा कंपनियों का समूहिक रूप से सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम मई, 2022 में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 15,404.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है।

गैर-जीवन बीमा कंपनियों का मई, 2021 में सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम 12,423.98 करोड़ रुपये रहा था।

इरडा के आंकड़ों के मुताबिक, 31 गैर-जीवन कंपनियों में से 25 साधारण बीमा कंपनियों का मई, 2022 में सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम 24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,566.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 10,954.18 करोड़ रुपये था।

निजी क्षेत्र की पांच स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का सकल प्रीमियम आलोच्य महीने में 23.6 प्रतिशत बढ़कर 1,708.86 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मई, 2021 में यह 1,382.71 करोड़ रुपये था।

कुल मिलाकर सभी गैर-जीवन बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम चालू वित्त वर्ष 2022- 2023 की अप्रैल-मई अवधि के दौरान 22.8 प्रतिशत बढ़कर 36,680.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक साल पहले इसी महीने में 29,867.41 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\