देश की खबरें | प्रेम सिंह तमांग सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के विधायक दल के नेता प्रेम सिंह तमांग सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 10 जून सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के विधायक दल के नेता प्रेम सिंह तमांग सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य गंगटोक में स्थित पालजोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तमांग और उनके मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। तमांग दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

तमांग को दो जून को एसकेएम की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे शुरू होगा जिसमें करीब 30,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इस आयोजन के मद्देनजर गंगटोक में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में एसकेएम को 32 में से 31 सीट मिली थीं जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को एक सीट मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\