देश की खबरें | तमिलनाडु के अस्पताल में बिजली कटौती और कथित लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गर्भवती महिला की ‘सीजेरियन सर्जरी’ के दौरान अस्पताल में बिजली गुल होने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोयंबटूर, 24 सितंबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गर्भवती महिला की ‘सीजेरियन सर्जरी’ के दौरान अस्पताल में बिजली गुल होने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यहां से 35 किलोमीटर दूर अन्नूर के निकट ऊथुपलायम की रहने वाली वनमती (22) को नौ सितंबर को जिले के अन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में 21 सितंबर को जब चिकित्सक महिला की सर्जरी कर रहे थे तो अचानक बिजली चली गई।

पुलिस के अनुसार जनरेटर के काम न करने से समस्या पैदा हुईं, और चिकित्सकों को मजबूरी में महिला को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि वनमती ने एक लड़के को जन्म दिया, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। उसने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर उसे पास के कोविलपलायम के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है ताकि वनमती की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

वनमती के परिजनों ने उसकी मौत के लिए निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बिजली कटौती और चिकित्सकों की कथित लापरवाही के लिए सरकारी अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया है।

अन्नूर के पास ऊथुपलायम और कुमारपलायम के निवासियों ने शोक संतप्त परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे और महिला की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड