देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में तेज रफ्तार बस ने गर्भवती महिला को कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने दो महीने की गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोटा, 19 दिसंबर राजस्थान के कोटा में रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने दो महीने की गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई जब महिला मोटरसाइकिल पर अपने पति और 10 वर्षीय बेटी के साथ यात्रा कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनके मोटरसाइकिल की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी। यह दुर्घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के सकतपुरा लैंडमार्क सिटी रोड पर नेवाजी पैलेस के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में महिला के पति और उनकी बेटी को मामूली चोट आयी है ।

उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान गोना (40) के रूप में हुई है, जो बारां जिले के रहने वाले मुकेश की पत्नी थी। मुकेश लैंडमार्क सिटी इलाके में एक हॉस्टल के मेस में रसोइया के रूप में काम करता है।

क्षेत्राधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 6.45 बजे हुई जब गोना अपनी बेटी प्रिया (10) और पति मुकेश के साथ सकतपुरा इलाके से मोटरसाइकिल पर लैंडमार्क सिटी इलाके में हॉस्टल मेस जा रही थी।

महेंद्र मीणा ने कहा कि एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर होने के बाद महिला और उसकी बेटी बाइक से नीचे गिर गईं। इसी बीच, भीलवाड़ा डिपो की तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया और रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\