देश की खबरें | फतेहपुर में प्रेमी ने की थी गर्भवती युवती की हत्या : एसपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर में शुक्रवार की दोपहर धारदार हथियार से की गई एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

फतेहपुर (उप्र), दो जुलाई उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर में शुक्रवार की दोपहर धारदार हथियार से की गई एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार युवती गर्भवती थी और प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के कारण कथित रूप से उसकी हत्या की गई थी।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को युवती की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस के लिए चुनौती बनी इस घटना के खुलासे में पुलिस की सक्रियता काम आयी और पकड़े गए युवक राहुल गुप्ता ने अपना गुनाह स्वीकार किया।

फतेहपुर शहर की आबूनगर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार को दिन-दहाड़े धारदर हथियार से गला रेतकर सरस्वती (20) की हत्या कर दी गई थी।

एसपी ने बताया कि छानबीन करने पर लगाने पर पता चला कि आबू नगर मुहल्ले के ही रहने वाले राहुल गुप्ता का काफी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस दौरान लड़की गर्भवती हो गयी थी और वह राहुल पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। उन्होंने बताया कि शादी न करने पर मृतका ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी थी।

एसपी ने बताया कि चूंकि राहुल की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गयी थी और वह (राहुल) लड़की पर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। इसलिए उसने शुक्रवार की दोपहर सूना घर पाकर धारदार हथियार से गला रेतकर कथित रूप से लड़की की हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि युवक राहुल ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है और उसे युवती की हत्या के आरोप में विधिक प्रक्रिया पूरी कर आज जेल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\