विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर विभिन्न देशों में बढ़ाए गए एहतियाती कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया में बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले 50,000 के पार जाने की आशंका है। मेलबर्न में स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र यानी हॉटस्पॉट में 1,00,000 से अधिक निवासियों की घर-घर जाकर जांच करने की योजना बना रहे हैं।

इंडोनेशिया में बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले 50,000 के पार जाने की आशंका है। मेलबर्न में स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र यानी हॉटस्पॉट में 1,00,000 से अधिक निवासियों की घर-घर जाकर जांच करने की योजना बना रहे हैं।

वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर के वित्तीय बाजारों को झटका लगा है, जिससे दुनिया के सबसे खराब वैश्विक मंदी के दौर में जाने की आशंका पैदा हो गई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.

कुछ सरकारें संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और आक्रामक कदम उठाने पर विचार कर रही हैं। हालांकि कुछ अन्य स्थानों पर ऐसे एहतियाती कदमों को खत्म किया जा रहा है।

दुबई में महीनों से लगा रात का कर्फ्यू हटा दिया गया है। शहर की सरकारी मीडिया ने ट्वीट किया, जब तक लोग मास्क पहनेंगे और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे, तब तक दिन और रात आवाजाही निर्बाध रहेगी।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.

यूरोपीय देश एक जुलाई से अपनी साझा सीमाएं फिर से खोलने की तैयारी करते दिख रहे हैं और उनके यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने यूरोप के बाहर के पर्यटकों पर पाबंदियों को हटाने के लिए मानदंड तय करने पर चर्चा की।

अमेरिका स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार देश में मंगलवार को कोविड-19 के 34,700 मामले सामने आए।

दुनियाभर में 94 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और करीब 5,00,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ के आपात प्रमुख डॉ. माइकल रयान ने कहा कि देश संक्रमण के चरम पर कब पहुंचेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि लोग क्या करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\