विदेश की खबरें | वियतनाम में ‘नोरू’ तूफान के कारण एहतियातन कर्फ्यू लागू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तूफान के चलते फिलीपीन में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
तूफान के चलते फिलीपीन में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
आधिकारिक टेलीविजन ‘वीटीवी’ के मुताबिक, तूफान ‘नोरू’ के बुधवार को तटीय हिस्से में पहुंचने की आशंका के बीच निकट रहने वाले लोगों को पास के आपातकालीन शिविरों में पनाह लेने का आदेश दिया गया है।
तूफान के कारण विद्यालयों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए गए है। दा नांग और क्वांग प्रांतों में मंगलवार शाम से कर्फ्यू लागू रहेगा।
‘वीटीवी’ के अनुसार, कर्फ्यू के दौरान आधिकारिक ड्यूटी पर तैनात लोगों को छोड़ कर किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।
इसके अलावा, पांच क्षेत्रीय हवाईअड्डों पर उड़ानें रद्द की गईं और ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं।
मौसम एजेंसी के अनुसार, ‘नोरू’ के मद्देनज़र 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को उत्तरी फिलीपीन में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों की मदद के लिये नाव में सवार पांच राहतकर्मियों की मौत तब हो गई, जब एक दीवार उन पर गिर गई। इसके अलावा लगभग 80 हज़ार लोगों को आपातकालीन आश्रयों में ले जाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)