देश की खबरें | राजस्थान में कई जगह मानसून पूर्व की बारिश, तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई इलाकों में मानसून पूर्व की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को कई दिन की प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

जयपुर, 15 जून राजस्थान के कई इलाकों में मानसून पूर्व की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को कई दिन की प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में भी जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिन में राज्य में कहीं कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी शाम को मौसम बदल गया और बूंदाबांदी होने लगी।

मौसम में बदलाव से राज्य में तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान चुरू में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान गंगानगर में 40.0 डिग्री रहा।

मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने तथा 20 जून से बारिश की तीव्रता क्षेत्र में और बढ़ने की पूरी संभावना है। 20 और 21 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इसी तरह, आंधी-बारिश के असर से आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री और गिरावट होगी तथा लू से राहत मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड