देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू, गर्मी से थोड़ी राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने से तेज आंधी एवं बूंदाबांदी से लेकर बारिश तक हुई, फलस्वरूप तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

जयपुर, 14 जून राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने से तेज आंधी एवं बूंदाबांदी से लेकर बारिश तक हुई, फलस्वरूप तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

फिर भी दिन में गंगानगर एवं चुरू में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी राजस्थान एवं आसपास में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर एवं भरतपुर संभागों के कुछ भागों में दोपहर बाद बादल गरजे, तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी से लेकर बारिश तक हुई।

राज्य के अजमेर, उदयपुर, गंगानगर, जैसलमेर एवं नागौर जिलों में कई जगह बारिश हुई जो कई दिनों से प्रचंड गर्मी की चपेट में थे। साथ ही बादल छाने एवं तेज हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

दिन में सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो यह गंगानगर एवं चुरू में 46.5 डिग्री एवं बीकानेर में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आंधी-बारिश आगामी दिनों में जारी रहने तथा 20 जून से बारिश की तीव्रता एवं क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। आंधी-बारिश के असर से तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू