देश की खबरें | समाजसेवी संस्था ‘प्रथम’ को मिला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही समाजसेवी संस्था 'प्रथम' को शनिवार को साल 2021 के लिए 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रदान किया गया।

नयी दिल्ली, 19 नवंबर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही समाजसेवी संस्था 'प्रथम' को शनिवार को साल 2021 के लिए 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रदान किया गया।

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यहां एक कार्यक्रम में ‘प्रथम’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रुकमिणी बनर्जी को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुरस्कार के लिए ‘प्रथम’ को बधाई दी और देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया।

हामिद अंसारी ने ‘प्रथम’ को बधाई देते हुए उस कार्यों का उल्लेख किया।

‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ के मुताबिक, पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने ‘प्रथम’ को इस पुरस्कार के लिए चुना। न्यास ने कहा कि भारत और दुनिया भर में कमजोर तबकों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करने के प्रति समर्पित होने के लिए इस संस्था को यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट