देश की खबरें | प्रतापगढ़: शख्स ने प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जलाया, आत्मदाह का प्रयास किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना कोहंडौर क्षेत्र के लौलीपोख्ता खाम स्थित एक खेत में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जला दिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना में लड़की की मौत हो गई है जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रतापगढ़ (उप्र), 30 जनवरी जिले के थाना कोहंडौर क्षेत्र के लौलीपोख्ता खाम स्थित एक खेत में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जला दिया और आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना में लड़की की मौत हो गई है जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदोका निवासी 29 वर्षीय विकास कुमार यादव ने कथित तौर पर खुद पर और लौलीपोख्ता खाम निवासी 22 वर्षीय नीलू यादव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
पुलिस उपाधीक्षक शिवनारायण वैश्य ने बताया कि गंभीर रूप से जलने के कारण नीलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास यादव गंभीर रूप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विकास यादव ने यह कृत्य किया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन नीलू यादव की शादी कहीं और दो मार्च को होनी थी।”
वैश्य ने बताया कि विकास यादव ने नीलू को खेत में बुलाया और फिर अपने ऊपर तथा युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि विकास यादव बुरी तरह से झुलसा हुआ है और बयान देने में असमर्थ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)