प्रसार भारती ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप को डाउनलोड करना जरूरी किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो अप्रैल को इस ऐप की शुरुआत की थी। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को सचेत रखने के उद्देश्य से इस ऐप को आरंभ किया गया। ऐप इस्तेमाल करने वालों को यह भी अवगत कराया जाता है कि उन्हें संक्रमण का कितना खतरा है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल लोक प्रसारक प्रसार भारती ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करना और उसे सक्रिय करना जरूरी कर दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो अप्रैल को इस ऐप की शुरुआत की थी। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को सचेत रखने के उद्देश्य से इस ऐप को आरंभ किया गया। ऐप इस्तेमाल करने वालों को यह भी अवगत कराया जाता है कि उन्हें संक्रमण का कितना खतरा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने इस ऐप को विकसित किया है ।

प्रसार भारती ने अपने सभी विभागों को भेजे पत्र में कहा है कि सरकार ने आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की शुरुआत की है, जो कि एंड्रायड और आईओएस मोबाइलों के लिए उपलब्ध है ।

इस ऐप के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने, इसके लक्षणों के बारे में भी बताया जाता है ।

पत्र में कहा गया है, ‘‘ड्यूटी पर आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए, चाहें वो कार्यालय में हों या बाहर (रिपोर्टिंग या अन्य गतिविधियों के लिए) हों, उपरोक्त ऐप मोबाइल में डाउनलोड करना जरूरी है।’

इसमें कहा गया है, ‘‘सुरक्षा दल को निर्देश देकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रसार भारती प्रतिष्ठान में आने-जाने वाले सभी के पास पुष्टि करें कि उन्होंने ऐप को एक्टिवेट किया है। ’’

पत्र में सभी कर्मचारियों को ऐप के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PartyAnimals New Song Released: 'पार्टी एनिमल्स' का नया गाना 'शीशे वाइब्रेट' रिलीज़, हाई-एनर्जी बीट्स से भर देगा हर पार्टी में जोश

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू