खेल की खबरें | ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे प्रणय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

सिडनी, 10 जून पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय मंगलवार से यहां शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

प्रणय को यहां पांचवीं वरीयता दी गई है और उनकी निगाह फिर से लय हासिल करने पर टिकी होगी। पिछले दो टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह थाईलैंड ओपन के पहले दौर में और सिंगापुर ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

प्रणय ब्राजील के यगोर कोएलो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। समीर वर्मा शुरुआती दौर में इंडोनेशिया के चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो से जबकि रवि सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लोह कीन यू से भिड़ेंगे।

पुरुष एकल में भाग लेने वाले अन्य भारतीयों में मिथुन मंजूनाथ इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से, किरण जार्ज कनाडा के शियाओडोंग शेंग से और एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम इंडोनेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से भिड़ेंगे।

महिला एकल में आठवीं वरीयता प्राप्त आकर्षि कश्यप भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी। पहले दौर में उनका सामना यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा से होगा।

महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में अश्मिता चालिहा पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो से, अनुपमा उपाध्याय मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से, समिया इमाद फारूकी जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से और केयूरा मोपाती हमवतन मालविका बंसोड़ से भिड़ेंगी।

भारत की तरफ से पुरुष युगल में कोई खिलाड़ी नहीं उतरेंगे लेकिन महिला युगल और मिश्रित युगल में चुनौती पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\