खेल की खबरें | प्रणय ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एचएस प्रणय पुरुष एकल के पहले दौर में मंगलवार को यहां फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त के साथ ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए।

बर्मिंघम, 11 मार्च भारत के एचएस प्रणय पुरुष एकल के पहले दौर में मंगलवार को यहां फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त के साथ ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए।

विश्व चैंपियनशिप 2023 और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता 32 वर्षीय प्रणय को दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव के खिलाफ 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया के 29वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बनाई थी। प्रणय एक समय 15-12 से आगे थे लेकिन पोवोव के दबाव के आगे पिछड़ गए।

पोपोव ने 16-18 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ 19-18 की बढ़त बनाई और फिर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में पोपोव अधिक आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने 5-3 की बढ़त बनाई और फिर स्कोर 13-9 किया।

प्रणय ने वापसी करते हुए 13-13 के स्कोर पर बबरारी हासिल कर लिया लेकिन फ्रांस के खिलाड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम