खेल की खबरें | प्रणय क्वार्टरफाइनल में हारकर सैयद मोदी इंटरनेशनल से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एच एस प्रणय शुक्रवार को यहां पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के अर्नाड मर्कल से सीधे गेम में हारकर सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

लखनऊ, 21 जनवरी भारत के एच एस प्रणय शुक्रवार को यहां पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के अर्नाड मर्कल से सीधे गेम में हारकर सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

पांचवें वरीय भारतीय प्रणय को फ्रांस के प्रतिद्वंद्वी से 59 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में 19-21 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

मिथुन मंजूनाथ हालांकि रूस के सरगे सिरांत को क्वार्टरफाइनल में 11-21 21-12 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गये।

मंजूनाथ का सामना सेमीफाइनल में मर्कल से होगा।

मिश्रित युगल स्पर्धा में एम आर अर्जुन और तृषा जॉली ने 42 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैंच में फ्रांस के विलियम विलेगर और एने ट्रान की आठवी वरीय जोड़ी को 24-22 21-17 से पराजित किया।

अर्जुन और जॉली की जोड़ी का सामना सेमीफाइनल में इशान भटनागर और तनीषा क्रेस्टो की हमवतन और सातवीं वरीय जोड़ी से होगा।

महिलाओं के युगल क्वार्टर फाइनल में भारत की रम्या वेंकटेश चिकमेनाहाली और अपेक्षा नायक ने अन्ना चिंग यिक चियोंग और टियोह मेई जिंग की आठवीं वरीय मलेशियाई जोड़ी को वॉकओवर दे दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज