खेल की खबरें | प्रणय और कश्यप ताइपे ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों एचएस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ ताइपे ओपन के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ताइपे, 21 जून भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों एचएस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ ताइपे ओपन के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को स्थानीय खिलाड़ी लिन यू सिएन को इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के पहले दौर में सिर्फ 26 मिनट में 21-11 21-10 से हराने के दौरान अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

पिछले महीने मलेशिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब जीतने वाले तीसरे वरीय प्रणय अगले दौर में चेन ची टिंग और टॉमी सुगियार्तो के बीच पहले दौर के मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता कश्यप ने भी जर्मनी के सैमुअल सियाओ के खिलाफ सीधे गेम में 21-15 21-16 की आसान जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। वह प्री क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी सू ली यैंग से भिड़ेंगे।

एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यन को हालांकि जापान के छठे वरीय केंटा सुनयामा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

सुनयामा ने एकतरफा मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 21-13 21-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड