देश की खबरें | प्रणब मुखर्जी का पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहा: शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि उनका पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहा और राष्ट्र के प्रति निष्काम सेवा तथा अमिट योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
नयी दिल्ली, 31 अगस्त केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि उनका पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहा और राष्ट्र के प्रति निष्काम सेवा तथा अमिट योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी के निधन से बहुत व्यथित हूं। वह बहुत ही अनुभवी नेता थे और उन्होने पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रणब दा का प्रतिष्ठित राजनीतिक जीवन पूरे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है।’’
यह भी पढ़े | GDP Decline: जीडीपी गिरावट पर राहुल गांधी बोले- चेतावनी को नजरअंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण.
पांच दशकों तक सार्वजनिक जीवन में रहे मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। सोमवार शाम उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 84 वर्ष के थे।
शाह ने कहा, “प्रणब दा का पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित रहा। वह देश के लिए अपनी निष्काम सेवा और अमिट योगदान के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।’’
भाजपा नेता ने कहा कि मुखर्जी के निधन से भारतीय राजनीति में एक विशाल शून्य उत्पन्न हुआ है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस अपूरणीय क्षति पर उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति शांति शांति”।’’
मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।
वह भारत के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त व वाणिज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने इंदिरा गांधी, पी वी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह जैसे प्रधान मंत्रियों के साथ काम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)