देश की खबरें | प्रज्वल रेवन्ना ने बलात्कार मामले में जमानत के लिए फिर उच्च न्यायालय का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने मंगलवार को एक बार फिर कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख करते हुए अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न और बलात्कार मामले में जमानत देने का अनुरोध किया।

बेंगलुरु, 24 जून जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने मंगलवार को एक बार फिर कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख करते हुए अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न और बलात्कार मामले में जमानत देने का अनुरोध किया।

न्यायालय ने पहले आरोपों की गंभीरता और गवाहों से छेड़छाड़ के संभावित जोखिम का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

नवीनतम याचिका पर सुनवाई के दौरान रेवन्ना की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुलिंग के. नवदगी ने कहा कि पिछले आदेश के बाद से परिस्थितियों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है।

उन्होंने तर्क दिया कि अधीनस्थ अदालत के समक्ष कार्यवाही में लंबे समय तक देरी रेवन्ना की जमानत याचिका पर पुनर्विचार के लिए पर्याप्त कारण है।

नवदगी ने यह भी बताया कि कथित घटना के चार साल बाद शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने दलील दी कि पीड़िता ने शुरुआत में रेवन्ना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत आरोप नहीं लगाया था, लेकिन उसके बयान दर्ज करने के दौरान ये विशिष्ट आरोप लगाए गए थे।

रेवन्ना के वकील ने कहा कि प्रक्रियागत देरी के कारण लगातार कारावास अनुचित है।

हालांकि, राज्य सरकार ने इस जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने मामले को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें