खेल की खबरें | प्रजनेश लगातार दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को यहां ओरलैंडो ओपन के फाइनल में अमेरिका के ब्रेंडन नाकाशिमा के खिलाफ हार के साथ लगातार दूसरे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

ओरलैंडो, 23 नवंबर भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को यहां ओरलैंडो ओपन के फाइनल में अमेरिका के ब्रेंडन नाकाशिमा के खिलाफ हार के साथ लगातार दूसरे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

प्रजनेश को 52080 डॉलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को 3-6 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

बायें हाथ का भारतीय खिलाड़ी एक घंटे और 28 मिनट चले मुकाबले के दौरान आठ ब्रेक प्वाइंट में से एक का भी फायदा नहीं उठा पाया।

प्रजनेश को लगातार दूसरे टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। पिछले हफ्ते वह केरी चैंलेंजर टूर्नामेंट के भी फाइनल में हार गए थे।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

इस नतीजे से प्रजनेश विश्व रैंकिंग में 137वें से 128वें स्थान पर पहुंच जाएंगे जिससे उनका भारत का नंबर एक खिलाड़ी बनना तय है।

प्रजनेश ने इस मुकाबले के दौरान काफी सहज गल्तियां की जबकि नाकाशिमा के मैदानी शॉट दमदार थे जिसकी बदौलत 19 साल का यह अमेरिकी खिलाड़ी अपना पहला एकल चैलेंजर खिताब जीतने में सफल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now