खेल की खबरें | प्रजनेश एटीपी चैलेंजर फाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के डेविस कप खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को पहला सेट जीतने के बावजूद यहां एटलांटिक टाइर टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

कैरी (अमेरिका), 16 नवंबर भारत के डेविस कप खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को पहला सेट जीतने के बावजूद यहां एटलांटिक टाइर टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

चौथे वरीय भारतीय खिलाड़ी को रविवार को एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में एक घंटे और 33 मिनट में 6-3, 3-6, 0-6 से हार झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़े | ICC T20 World Cup 2020: आईसीसी टी20 विश्वकप 2020 के टलने के चलते आर्थिक तंगी से परेशान हुआ नीदरलैंड क्रिकेट टीम का खिलाड़ी पॉल वैन मिकेन, बना डिलीवरी बॉय.

दुनिया के 146वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने 52,080 डॉलर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट जीता।

बायें हाथ का भारतीय खिलाड़ी हालांकि दूसरे सेट में लय बरकरार रखने में विफल रहा और दूसरे वरीय अमेरिकी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़े | एसी मिलान के कोच Stefano Pioli कोविड-19 से संक्रमित.

प्रजनेश ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के थामस बेलुची को हराया था जबकि सेमीफाइनल में उन्हें डेनमार्क के माइकल टोर्पेगार्ड के खिलाफ वाकओवर मिला था। उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में शामिल रहे अमेरिकी जैक सोक को भी हराया था।

सातवें वरीय प्रजनेश का यह सातवां चैलेंजर फाइनल था जिसमें वह सिर्फ दो खिताब जीत पाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now