खेल की खबरें | सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे जबकि स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव ने खिताब जीता ।

वारसॉ (पोलैंड), एक मई भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे जबकि स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव ने खिताब जीता ।

ग्रैंड शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम संयुक्त सातवें स्थान पर रहे ।

फेडोसीव ने ब्लिट्ज वर्ग में नौ में से 7.5 अंक हासिल किये और उनका कुल स्कोर 36 में से 26.5 रहा। उन्हें जीत के साथ 40000 डॉलर पुरस्कार के तौर पर मिले ।

फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव दूसरे और प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर रहे । वाचियेर लाग्रेव को 30000 डॉलर और प्रज्ञानानंदा को 25000 डॉलर मिले ।

ग्रैंड शतरंज टूर की तालिका में वाचियेर लाग्रेव शीर्ष पर हैं जबकि प्रज्ञानानंदा दूसरे स्थान पर हैं ।

अब टूर रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट में जायेगा जहां सात मई से पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा । भारत के लिये विश्व चैम्पियन डी गुकेश और प्रज्ञानानंदा खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट