खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर, वेई यि ने सुपरबेट रैपिड वर्ग जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा शुक्रवार को यहां सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में अकेले तीसरे स्थान से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे।

वारसॉ, 10 मई ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा शुक्रवार को यहां सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग में अकेले तीसरे स्थान से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे।

चीन के वेई यी ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सातवें दौर में विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश और आठवें राउंड में नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव को हराया लेकिन फाइनल में प्रज्ञानानंदा से अंक बांटने के बावजूद रैपिड वर्ग में जीत हासिल की।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को रैपिड के अंतिम दिन दो ड्रा के अलावा जर्मनी के विंसेंट कीमर के खिलाफ एकमात्र जीत के बाद दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

अभी 175000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में विजेता का फैसला होने से पहले ब्लिट्ज के 18 और राउंड खेले जाने हैं।

वेई यी ने कुल मिलाकर 13 अंक हासिल किये। रैपिड वर्ग में प्रत्येक जीत के दो अंक थे और प्रत्येक ड्रा से एक अंक मिला। चीनी खिलाड़ी ने एक ड्रा खेला, दो में उन्हें हार मिली जबकि बाकी छह बाजियां जीतकर कार्लसन से आगे निकल गए।

कार्लसन ने तीन जीत और छह ड्रा के साथ कुल 12 अंक जबकि प्रज्ञानांनदा ने 10 अंक जुटाये जिससे वह अकेले तीसरे स्थान पर रहे।

स्थानीय स्टार डूडा जान-क्रिजस्तोफ़ और किरिल शेवचेंको नौ अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे जबकि अर्जुन एरीगेसी आठ अंक से एंडुसत्तोरोव के साथ छठे स्थान पर रहे।

गुकेश, हालैंड के अनीष गिरी और कीमर के सात अंक रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू