खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान पर रहे, ग्रिस्चुक ने ओपन ब्लिट्ज का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे, जबकि विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक ने शीर्ष स्थान पर रहते हुए शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 का ओपन ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया।

कोलकाता, नौ सितंबर विश्व कप उपविजेता आर प्रज्ञानानंदा तीसरे स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे, जबकि विश्व चैंपियन अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक ने शीर्ष स्थान पर रहते हुए शनिवार को यहां टाटा स्टील शतरंज इंडिया 2023 का ओपन ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया।

  चार गेमों में अपराजित रहने के बाद प्रज्ञानानंदा शीर्ष पर थे लेकिन उन्हें नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (13वें), ग्रिस्चुक (15वें) और विदित गुजराती (16वें दौर) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

अर्जुन एरिगेसी 10.5 अंकों के साथ कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे।

भारत के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश को अंतिम दिन नौ दौर में छह हार का सामना करना पड़ा, जिसमें अंतिम दौर में उनके प्रतिद्वंद्वी प्रज्ञानानंदा के खिलाफ हार भी शामिल है। वह निराशाजनक आठवें स्थान पर रहे।

विजेता:

महिला वर्ग

रैपिड: 1. दिव्या देशमुख, 2. जू वेनजुन;

ब्लिट्ज: 1. जू वेनजुन, 2. कोनेरू हम्पी

ओपन वर्ग

रैपिड: 1. मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव, 2. टेइमौर रैडजाबोव;

ब्लिट्ज़: 1. अलेक्जेंडर ग्रिस्चुक, 2. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू