खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में रैपिड की दौड़ से लगभग बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के दूसरे दिन दबाव में आकर तीन बाजियों में केवल दो ड्रा ही खेल सके।

सेंट लुइस (अमेरिका), 14 अगस्त ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा यहां सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग के दूसरे दिन दबाव में आकर तीन बाजियों में केवल दो ड्रा ही खेल सके।

फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव और अलीरेजा फिरौजा के साथ रूस के इयान नेपोमनियाच्ची 12 में से आठ अंक लेकर संयुक्त बढ़त बनाये हैं। टूर्नामेंट के नियम के अनुसार रैपिड में एक जीत के लिए दो अंक जबकि ड्रा के लिए एक एक अंक मिलता है।

अमेरिका के लेवोन अरोनियन सात अंक लेकर चौथे स्थान पर है और वह हमवतन लेनियर डोमिंगुएज से पूरा एक अंक आगे हैं।

तीन अन्य अमेरिकी फैबियानो कारूआना, हिकारू नाकामुरा और वेस्ले सो उज्बेकिसतान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।

प्रज्ञानानंदा के महज तीन अंक हैं जिससे रैपिड में उनका सफर निराशाजनक रहेगा लेकिन अगर उन्हें अपनी फाइनल में स्थिति में सुधार करना है तो उन्हें ब्लिट्ज वर्ग में काफी अच्छा स्कोर बनाना होगा।

प्रज्ञानानंदा पहले दिन एक ही ड्रा खेल पाये थे और उन्हें दो हार मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट