देश की खबरें | राज्यसभा चुनावों के लिए प्रफुल्ल पटेल, मिलिंद देवरा, चंद्रकांत पाटिल ने नामांकन दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के प्रफुल्ल पटेल, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के मिलिंद देवरा और कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से नामांकन दाखिल किए।

मुंबई,15 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के प्रफुल्ल पटेल, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के मिलिंद देवरा और कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र से नामांकन दाखिल किए।

यहां विधानमंडल परिसर में पटेल के नामांकन दाखिल करने के समय महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राकांपा नेता सुनील तटकरे तथा मंत्री छगन भुजबल और धनंजय मुंडे भी उनके साथ थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह (उनका नामांकन) राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है और आने वाले दिनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।’’

दलित नेता हंडोरे ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस नेता के साथ महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेता भी मौजूद थे।

देवरा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने बुधवार को उन्हें नामित किया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री देवरा पिछले महीने ही शिवसेना में शामिल हुए थे। देवरा मुंबई से दो बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। यह उच्च सदन के लिए उनका पहला चुनाव होगा।

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीट पर चुनाव होने हैं क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव 27 फरवरी को होने का कार्यक्रम है।

इन छह सीट पर आगामी चुनाव, विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के संख्या बल को देखते हुए निर्विरोध होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस