विदेश की खबरें | पूर्वी तुर्की में 5.2 की तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्की के आपदा एवं आपात प्रबंधन निदेशालय (एएफएडी) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 5.2 की तीव्रता का यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर दो मिनट पर मालात्या प्रांत के पुतुर्ज शहर में महसूस किया गया।

तुर्की के आपदा एवं आपात प्रबंधन निदेशालय (एएफएडी) ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर 5.2 की तीव्रता का यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर दो मिनट पर मालात्या प्रांत के पुतुर्ज शहर में महसूस किया गया।

इसका केंद्र धरती से 6.7 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

मालात्या गवर्नर अयादिन बरुस ने सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू से कहा, ‘‘हमें अभी तक कोई नकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। हमारी टीम क्षेत्र में भूकंप के प्रभावों की समीक्षा कर रही है।’’

पर्यावरण एवं शहरीकरण मंत्री मूरत कुरुम ने ट्वीट किया कि तुर्की सरकार स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

जनवरी 2020 में एलाजिग प्रांत में भी 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे, जिसकी वजह से 41 लोगों की जान चली गयी थी और 1600 से अधिक लोग घायल हुए थे। वर्ष 1999 में तुर्की के पश्चिमोत्तर हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 17 हजार लोग मारे गये थे।

एपी सुरेश माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से IndiGo का बड़ा विस्तार, 30 से अधिक नए रूट शुरू, अयोध्या और वाराणसी समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ान

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!