विदेश की खबरें | रूसी सैन्य बलों की गोलाबारी के बीच यूक्रेन के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन के साथ यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी जारी रखी है, जिससे बिजली संयंत्रों, पानी की आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब रूसी सेना ने मिसाइल और ड्रोन के साथ यूक्रेन के शहरों और गांवों पर बमबारी जारी रखी है, जिससे बिजली संयंत्रों, पानी की आपूर्ति तथा अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।

रूस ने इस बात से इनकार किया है कि यूक्रेन में इस्तेमाल किए गए ड्रोन ईरान से आए थे। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने पहली बार शनिवार को आक्रमण से पहले मॉस्को को ‘‘सीमित संख्या में’’ ड्रोन की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की।

विदेश मंत्री ने दावा किया कि ईरान को यह नहीं पता कि यूक्रेन के खिलाफ उसके ड्रोन का इस्तेमाल किया गया या नहीं। उन्होंने संघर्ष को रोकने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यूक्रेन की हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन के एकमात्र ऑपरेटर यूक्रेनर्गो ने शनिवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि राजधानी और विस्तारित कीव क्षेत्र के साथ-साथ इसके आसपास के कई इलाकों चेर्निहाइव, चर्कासी, जाइटॉमिर, सूमी, पोल्तावा और खारकीव में बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि ‘‘उपभोक्ताओं के कुछ समूहों’’ के लिए रोजाना ‘‘प्रत्येक क्षेत्र के लिए वितरण नेटवर्क के ऑपरेटर द्वारा तैयार एक विशेष कार्यक्रम के अनुसार’’ बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। बिजली आपूर्ति प्रत्येक दिन छह और अधिक घंटे तक रोकने की संभावना है।

यूक्रेन बिजली कटौती और पानी की आपूर्ति में व्यवधान से जूझ रहा है क्योंकि रूस सैन्य बलों ने पिछले महीने देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए थे।

इस बीच, यूक्रेन के कई क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी शनिवार तड़के जारी रही। निप्रॉपेतोस के गवर्नर वैलेंटाइन रेजिनचेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि निकोपोल शहर में रात भर लगभग 40 गोले दागे गए। रूसी सेना ने भारी तोपखाने से शहर और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाया।

दक्षिण में, मायकोलाइव के गवर्नर विटाली किम ने टेलीग्राम पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोलाबारी से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। रूसी सेना ने दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया क्षेत्र में भी मिसाइल दागीं। इस क्षेत्र के बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा है। पूर्व में दोनेत्सक क्षेत्र में बाखमुट, अदिवका और पोर्कोवस्क समेत आठ शहरों और गांवों पर बमबारी की गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में नौ यूक्रेनी क्षेत्रों में रूसी गोलाबारी से कम से कम तीन नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। इन हमलों में ड्रोन, मिसाइल और भारी तोपखाने का इस्तेमाल किया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक रूस के कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र में रूसी सेना ने एक स्थानीय नागरिक का अपहरण कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी