देश की खबरें | शक्ति प्रदर्शन: बूंदी में राजे की सभा में शामिल हुए भाजपा के कई विधायक और नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बूंदी में एक मंदिर के दर्शन कर अपना जन्मदिन मनाया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया, जिसे पार्टी की वरिष्ठ नेता के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

कोटा, आठ मार्च राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बूंदी में एक मंदिर के दर्शन कर अपना जन्मदिन मनाया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया, जिसे पार्टी की वरिष्ठ नेता के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

केशवरायपाटन में चरमणियावती नदी के तट पर आयोजित कार्यक्रम में कई सांसद, विधायक और पूर्व विधायक शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे के समर्थक उन्हें अकसर राजस्थान की भावी मुख्यमंत्री कहते हैं।

राजे ने कहा कि भाजपा 2023 का विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि '3' नंबर राज्य में हमेशा से पार्टी के लिये शुभ रहा है।

उन्होंने कहा कि साल 2003 में पार्टी ने राज्य में 120 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। साल 2013 में भी पार्टी ने 163 सीटें हासिल कीं। राजे 2003-2008 और 2013-2018 में राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं।

राजे ने माता चंबल मंदिर में 500 मीटर लंबी 'चुनरी' और 'दीपदान' अर्पित करने के बाद सभा से कहा कि सरकार बनाने का अगला अवसर 2023 में मिलेगा और पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

राजे खेमे ने दावा किया कि इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया और दुष्यंत सिंह मौजूद थे।

इसके अलावा विधायक कालीचरण सर्राफ, अशोक लाहोटी, प्रताप सिंह सिंघवी, चंद्रकांता मेघवाल, कल्पना सिंह, अनीता भदेल, रामस्वरूप लांबा और नरेंद्र नागर भी सभा में शरीक हुए।

खेमे ने दावा किया कि राजे के नेतृत्व में पिछली सरकार में मंत्री रहे यूनुस खान, बाबूलाल वर्मा और श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजाल व भवानी सिंह राजावत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजे खेमे ने दावा किया कि राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, बूंदी के पूर्व अध्यक्ष महिपत सिंह हाडा और राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रूपेश शर्मा मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी