विदेश की खबरें | चेक गणराज्य में बिजली गुल, प्राग में सार्वजनिक परिवहन बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राजधानी के परिवहन प्राधिकरण ने बताया कि प्राग का भूमिगत रेल नेटवर्क दोपहर को ठप हो गया था, हालांकि आधे घंटे के भीतर इस सेवा को बहाल कर दिया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राजधानी के परिवहन प्राधिकरण ने बताया कि प्राग का भूमिगत रेल नेटवर्क दोपहर को ठप हो गया था, हालांकि आधे घंटे के भीतर इस सेवा को बहाल कर दिया गया।

प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश के अन्य भागों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है तथा अधिकारी इस समस्या से निपट रहे हैं।

फियाला ने कहा, "हम एक असाधारण और अप्रिय स्थिति का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है।

सीईपीएस पावर ग्रिड ऑपरेटर ने चेक गणराज्य में विभिन्न स्थानों पर बिजली गुल होने की पुष्टि की।

अधिकारियों ने साइबर या आतंकवादी हमले की आशंका से इनकार किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\