देश की खबरें | केआईआईटी में मृत पाई गई नेपाली छात्रा का हुआ पोस्टमॉर्टम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) के छात्रावास में मृत पाई गई 18 वर्षीय नेपाली छात्रा का शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया गया तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, तीन मई ओडिशा के कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) के छात्रावास में मृत पाई गई 18 वर्षीय नेपाली छात्रा का शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया गया तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के माता-पिता की सहमति के बाद एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों की एक टीम ने एम्स-भुवनेश्वर में उसका पोस्टमार्टम किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रकाश चंद्र पाल ने कहा कि नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है।

छात्रा के माता-पिता उसकी मौत की खबर मिलने के बाद शुक्रवार रात यहां पहुंचे थे।

उन्होंने दावा किया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे, जब उन्होंने अपनी बेटी से बात की, तो वह खुश थी, लेकिन रात आठ बजे उन्हें सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है।

पाल ने बताया कि पुरी के स्वर्गद्वार में छात्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘उसके माता-पिता शव को नेपाल नहीं लेकर जाएंगे।’’

पुलिस ने बताया कि उन्होंने करीब 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें उस छात्रावास के कर्मचारी शामिल हैं, जहां से बृहस्पतिवार शाम को उसका शव बरामद किया गया था।

इस घटना के संबंध में इन्फोसिटी पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि वे छात्रा के लैपटॉप और मोबाइल फोन की जांच कर रहे हैं।

नेपाल सरकार ने घटना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इससे पहले, फरवरी में नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि पीड़िता को कथित तौर पर ‘ब्लैकमेल’ किया गया था और निजी विश्वविद्यालय के प्राधिकारियों से न्याय न मिलने के कारण उसने अपनी जान दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\