देश की खबरें | कुमारस्वामी के घर की दीवार पर ‘बिजली चोर’ के पोस्टर लगाये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के घर की दीवार पर ‘बिजली चोर’ के पोस्टर लगे मिले। एक दिन पहले ही ‘बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी’ ने उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया था।

बेंगलुरु, 15 नवंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के घर की दीवार पर ‘बिजली चोर’ के पोस्टर लगे मिले। एक दिन पहले ही ‘बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी’ ने उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया था।

उनके घर की दीवार पर लगे पोस्टर के वीडियो सोशल मीडिया मंच पर वायरल हो रहे हैं।

इसके बारे में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर उन्हें हटा दिया गया।

कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के राज्य प्रमुख कुमारस्वामी पर आरोप लगाया था कि दीपावली के दौरान उन्होंने जेपी नगर स्थित अपने आवास की सजावटी रोशनी के लिए अवैध तरीके से बिजली के तार जोड़ लिये थे।

सत्तारूढ़ दल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बयान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जद (एस) नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे की आलोचना कीगई थी।

बिजली वितरण कंपनी की सतर्कता इकाई ने निरीक्षण किया और भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया।

कुमारस्वामी ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं थी बल्कि सजावट करने वाली एक निजी संस्था की गलती थी, जिसने पास के बिजली के खंभे से सीधे तार जोड़ दिये। उन्होंने दावा किया कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे हटवा दिया और घर के मीटर से तार जोड़ दिया।

कांग्रेस ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के एकमात्र ईमानदार व्यक्ति एचडी कुमारस्वामी के जेपी नगर स्थित आवास को बिजली के खंभे से अवैध तरीके से तार जोड़ कर सजावटी रोशनी से रोशन किया गया था। यह दुर्भाग्य की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को बिजली चोरी करनी पड़ रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट