जरुरी जानकारी | डाक सेवा ही जन सेवा है, विभाग जल्द ही हो जाएगा डिजिटल: सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि डाक विभाग डिजिटल मंच पर जाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि डाक सेवा जन सेवा है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि डाक विभाग डिजिटल मंच पर जाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि डाक सेवा जन सेवा है।

भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह बदलाव ई-कॉमर्स वृद्धि के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जिससे विभाग इस उभरते हुए व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी बनने की स्थिति में है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारा विभाग डिजिटल होने जा रहा है। हमारा विभाग व्यवसाय प्रक्रिया पुनर्गठन से गुजर रहा है, जहां हम आने वाले दिनों में खुद को एक लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में बदल देंगे, जहां हमें ई-कॉमर्स के मामले में बढ़ते नए व्यवसाय के साथ दुनिया में अग्रणी बनना होगा।”

उन्होंने कहा कि डाक विभाग आज दुनिया भर में सबसे बड़ा वितरण नेटवर्क है, जिसके 1,64,000 डाकघर हैं।

सिंधिया ने कहा, “हम आम आदमी की सेवा करते हैं... न केवल डाक भवन में बैठे अधिकारी, बल्कि मेरे ग्रामीण डाक सेवक... जो मैदान में घर-घर जाते हैं... वे नारे के प्रतीक हैं - डाक सेवा एक जन सेवा है।”

उन्होंने कहा कि डिजिटल परिवर्तन भारत के डिजिटल विभाजन को पाटने और सभी नागरिकों के लिए सूचना तक पहुंच बढ़ाने के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है।

मंत्री ने कहा कि भारत ने दूरसंचार में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसकी पहुंच 86 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि नवाचार, समावेशिता और सुरक्षा को भविष्य के विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में लिया जाना चाहिए।

मंत्री ने पिछले 50 वर्षों में दूरसंचार क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा पर बात की और विभिन्न हितधारकों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड