देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में सक्रिय अवसाद से राज्य में भारी बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवसाद में बदल गया, जिससे राज्य के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 जुलाई दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवसाद में बदल गया, जिससे राज्य के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक अवदाब के गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जबकि दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में मंगलवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

इसमें कहा गया कि इसके बाद बुधवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्वी और पश्चिमी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि इस प्रणाली (अवदाब) के कारण उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, मालदा, दक्षिण दिनाजपुर, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में बुधवार सुबह तक एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे पश्चिम बंगाल तट और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास समुद्र में न जाएं क्योंकि समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने तथा हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज