देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश की संभावना, पुलिस ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 जुलाई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई और पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिन में बाद में और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाले 24 घंटे के दौरान महानगर में ‘‘भारी से बहुत भारी’’ बारिश होने की संभावना जताई है जिसके चलते पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।

आईएमडी ने पहले ही मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

शहर में बृहस्पतिवार को भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन मध्यम बारिश हुई थी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ‘मानसून रिपोर्ट’ के अनुसार, द्वीप शहर पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में अब तक क्रमशः 29.40 मिमी, 29.44 मिमी और 18.88 मिमी औसत वर्षा हुई है।

आईएमडी की कोलाबा और सांताक्रूज़ वेधशालाओं ने क्रमशः 22.4 मिमी और 23.9 मिमी वर्षा दर्ज की।

मुंबई में सुबह से हो रही बारिश और बीच-बीच में तेज़ बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य रेल नेटवर्क पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बिना किसी समस्या के संचालित हो रही हैं।

पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर कुछ लोकल ट्रेन 10-15 मिनट देरी से चल रही हैं।

मुंबई और पड़ोसी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

मुंबई पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के कारण नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें, तटीय इलाकों में जाने से बचें और सावधानी से गाड़ी चलाएं।’’

उसने कहा, ‘‘हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और मुंबईवासियों की सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में, कृपया 100/112/103 पर कॉल करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड