देश की खबरें | पोर्श कार दुर्घटना मामला, पुणे आरटीओ ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले के कल्याणी नगर में 19 मई को हुई पोर्श कार दुर्घटना पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने अपनी रिपोर्ट पुणे पुलिस सौंप दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुणे, तीन जून महाराष्ट्र के पुणे जिले के कल्याणी नगर में 19 मई को हुई पोर्श कार दुर्घटना पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने अपनी रिपोर्ट पुणे पुलिस सौंप दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां कल्याण नगर में 19 मई को तेज रफ्तार पोर्श कार की टक्कर से बाइक सवार मध्यप्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। कार को कथित रूप से शराब के नशे में नाबालिग चला रहा था।

पुणे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव भोर ने कहा, "हमने पोर्श कार से जुड़ी दुर्घटना से संबंधित अपनी रिपोर्ट मामले के जांच अधिकारी को सौंप दी है।"

उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक डीलर से मार्च में पोर्श टेक्कैन इलेक्ट्रिक लग्जरी कार खरीदी गई थी। उसके बाद इसे अस्थायी पंजीकरण के लिए महाराष्ट्र भेजा गया था।

कार निर्माता कंपनी पोर्श के प्रतिनिधियों ने भी दुर्घटना के बाद कार का निरीक्षण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\