विदेश की खबरें | पोप के चिकित्सक ने अखबार को दिए साक्षात्कार में उनके अंतिम क्षणों का वर्णन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डॉ. सर्जियो अल्फिएरी ने पोप फ्रांसिस के निमोनिया का पांच सप्ताह तक इलाज किया था। पोप के वेटिकन लौटने के बाद भी चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखी थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डॉ. सर्जियो अल्फिएरी ने पोप फ्रांसिस के निमोनिया का पांच सप्ताह तक इलाज किया था। पोप के वेटिकन लौटने के बाद भी चिकित्सक ने उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखी थी।

अल्फिएरी को सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पोप के स्वास्थ्य सहायक मासिमिलियानो स्ट्रापेट्टी ने सूचित किया कि पोप की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत है। चिकित्सक करीब 20 मिनट बाद पहुंचे।

अल्फिएरी ने बताया, "मैं पोप के कमरे में गया, उनकी आंखें खुली थीं। सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन पुकारने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसी क्षण मुझे समझ आ गया कि अब कुछ नहीं किया जा सकता। वह कोमा में थे।"

अल्फिएरी ने बताया कि उन्हें वापस जेमेली अस्पताल ले जाना जोखिम भरा था, जहां पहले उनका जटिल श्वसन संक्रमण का इलाज किया गया था।

उन्होंने कहा, "पोप हमेशा कहते थे कि वह घर पर ही अपना आखिरी समय बिताना चाहते हैं।"

पोप को स्ट्रोक आने के दो घंटे बाद उनका निधन हो गया।

पोप का अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित विश्व के कई नेता और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू