विदेश की खबरें | निमोनिया से पीड़ित पोप सुकून से सोए, सुबह नाश्ता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि 88 वर्षीय पोप के इस संक्रमण से उबरने को लेकर चिंताएं हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि 88 वर्षीय पोप के इस संक्रमण से उबरने को लेकर चिंताएं हैं।

वेटिकन के एक प्रवक्ता ने बुधवार सुबह बताया कि रोम के जेमेली अस्पताल में पांच दिन से भर्ती फ्रांसिस रात को सुकून से सोए और उन्होंने सुबह नाश्ता किया।

वेटिकन ने पोप के मंगलवार को निमोनिया से पीड़ित होने की पुष्टि की और कहा कि फ्रांसिस के श्वसन संक्रमण में अस्थमा संबंधी ब्रोंकाइटिस भी शामिल है।

एक सप्ताह तक चली ‘ब्रोंकाइटिस’ की समस्या के बाद फ्रांसिस को शुक्रवार को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सा कर्मियों ने सोमवार को पाया कि वह ‘पॉलीमाइक्रोबियल रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन’ से पीड़ित हैं।

ब्रोंकाइटिस से निमोनिया हो सकता है, जो फेफड़ों की वायु थैलियों का गहरा और कहीं अधिक गंभीर संक्रमण है।

वेटिकन ने यह नहीं बताया कि फ्रांसिस पर दवाइयों का क्या असर हो रहा है। हालांकि उन्हें बुखार नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी