विदेश की खबरें | संक्रमण के सबसे गंभीर चरण से बाहर निकल गए पोप फ्रांसिस : चिकित्सक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोप फ्रांसिस (88) को निमोनिया के उपचार के लिए करीब दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह रोम के गेमेली अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वेटिकन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में भी सामान्य स्थिति का संकेत दिया गया है। बयान में कहा गया है ‘‘पिछले दिनों की तरह, पोप रात में आराम से सोये।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पोप फ्रांसिस (88) को निमोनिया के उपचार के लिए करीब दो सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह रोम के गेमेली अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वेटिकन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में भी सामान्य स्थिति का संकेत दिया गया है। बयान में कहा गया है ‘‘पिछले दिनों की तरह, पोप रात में आराम से सोये।’’

चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार शाम जारी बुलेटिन में कहा कि फ्रांसिस के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इसमें कहा गया है कि पोप को कुछ कुछ समय के अंतराल पर नाक की नली के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है। वेटिकन ने कहा कि इसके अलावा, पोप अपने अस्पताल के कमरे से निकलकर प्रार्थना करने के लिए अपने नजदीकी निजी चैपल में गए, जबकि श्वसन फिजियोथेरेपी और काम जारी रखा।

चिकित्सकों ने लगातार दूसरे दिन यह कहने से परहेज किया कि पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि वह संक्रमण के सबसे गंभीर चरण से बाहर आ गए हैं। हालांकि पोप के फेफड़ों के संक्रमण की जटिलता को देखते हुए, उन्होंने कहा कि आधिकारिक तौर पर अपने पूर्वानुमान को संशोधित करने और यह कहने से पहले कि वह खतरे से बाहर हैं और कुछ दिन की स्थिरता की आवश्यकता है।

फ्रांसिस को फेफड़े के संक्रमण के कारण 14 फरवरी को गंभीर हालत में गेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच पोप फ्रांसिस के ठीक होने के लिए प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।

मेक्सिको सिटी में, फ्रांसिस के लिए प्रार्थना करने बृहस्पतिवार रात को सैकड़ों लोग गिरजाघर में एकत्र हुए।

अरसेली गुटियारेज ने कहा, ‘‘वह (पोप) परिवार के सदस्य की तरह हैं, इसलिए हम उनके लिए बहुत चिंतित हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी