विदेश की खबरें | पॉप ग्रुप एबीबीए ने डोनाल्ड ट्रंप से चुनाव में अपने गानों का इस्तेमाल बंद करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बैंड ने एक बयान में कहा, ‘‘एबीबीए को हाल ही में कुछ ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से ट्रंप के एक कार्यक्रम में उनके संगीत और वीडियो के अनधिकृत उपयोग का पता चला है,।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बैंड ने एक बयान में कहा, ‘‘एबीबीए को हाल ही में कुछ ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से ट्रंप के एक कार्यक्रम में उनके संगीत और वीडियो के अनधिकृत उपयोग का पता चला है,।’’

बयान में कहा गया है ‘‘एबीबीए और उसके प्रतिनिधि ने तुरंत इन्हें हटाने का तथा ऐसी सामग्री डिलीट करने का अनुरोध किया है। उनकी ओर से कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोई अनुमति नहीं दी गई है।’’

‘‘वाटरलू’’, ‘‘द विनर टेक्स इट ऑल’’ और ‘‘मनी, मनी, मनी’’ एबीबीए के लोकप्रिय गीत हैं।

ट्रंप के प्रचार अभियान दल के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें ‘लाइसेंस’ मिल गया है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बीएमआई और एएससीएपी के साथ हमारे समझौते के माध्यम से एबीबीए के संगीत का उपयोग करने का ‘लाइसेंस’ मिला था।’’

पूर्व में 2020 के चुनाव से पहले ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, रिहाना, फिल कोलिंस, फैरेल, जॉन फोगर्टी, नील यंग, ​​एडी ग्रांट, पैनिक! एट द डिस्को, आर.ई.एम. और गन्स एन' रोजेज ने भी अपने गीतों का ट्रंप द्वारा उपयोग किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

स्वीडन के एक दैनिक समाचार पत्र ‘स्वेन्स्का डेगब्लैडेट’ ने कहा कि जुलाई में मिनेसोटा में ट्रंप की रैली में ‘‘द विनर टेक्स इट ऑल’’ बजाया गया था। स्वीडन में यूनिवर्सल म्यूजिक ने कहा कि ट्रंप के एक आयोजन में एबीबीए का संगीत बजाए जाने का वीडियो सामने आया हैं।

एबीबीए के, बिलबोर्ड हॉट 100 में 20 गाने शामिल हैं। इनमें से अधिकतर 1970 और 1980 के दशक में गाए गए थे। उन्होंने 2021 में एल्बम ‘‘वॉयेज’’ जारी करते हुए फिर से वापसी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट