देश की खबरें | बीएसएफ महानिदेशक पाकिस्तान की गोलाबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने पुंछ पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के गोलाबारी प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

जम्मू, 29 मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के गोलाबारी प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि शाह शुक्रवार से शुरू होने वाले जम्मू क्षेत्र के अपने दो-दिवसीय प्रवास के दौरान पुंछ जिले में धार्मिक स्थलों का दौरा करेंगे व प्रभावित आम लोगों और बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगे। सात से 10 मई के बीच हुए सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध गोलाबारी एवं ड्रोन हमलों में पुंछ जिले में कम से कम 28 लोगों की जान गई थी, जिनमें 14 नागरिक शामिल थे।

चौधरी ने हाल ही में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी के प्रभाव का आकलन करने के लिए पुंछ का दौरा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महानिदेशक ने गोलाबारी प्रभावित गुरुद्वारा सिंह सभा और गीता भवन का दौरा किया तथा धार्मिक स्थलों और नागरिक क्षेत्रों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत की और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में छह मई की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (पीओजेके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए थे। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

भारत की कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का प्रयास किया। जिस पर भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर जवाबी कार्रवाई की।

चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने पर 10 मई को सहमति बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट