Ashes 2021-22: जो रूट की कप्तानी से खुश नहीं है रिकी पोंटिंग, इस बात को लेकर जमकर बरसे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार के बाद गेंदबाजों की आलोचना करने पर जो रूट की निंदा की और कहा कि कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि रणनीति को मैदान में उतारा जा सके.

प्रतिकात्मक तस्वीर (photo credit : Twitter)

एडीलेड, 21 दिसंबर : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार के बाद गेंदबाजों की आलोचना करने पर जो रूट की निंदा की और कहा कि कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि रणनीति को मैदान में उतारा जा सके. दूसरे टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया से 275 रन से गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम श्रृंखला में 0-2 से पीछे हो गयी है. मैच के बाद रूट ने पहली पारी में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे अपने गेंदबाजों की आलोचना की थी. पोंटिंग ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘ यह बयान आश्चर्यचकित करने वाला है. गेंदबाजों को बदलाव करने के लिए कहने का काम किसका है? फिर आप कप्तान क्यों हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप अपने गेंदबाजों को प्रेरित नहीं कर सकते कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी है, तो आप मैदान पर क्या कर रहे हैं?’’ ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इस कप्तान ने कहा कि यह रूट की जिम्मेदारी है कि वह गेंदबाजों को प्रेरित करें. उन्होंने कहा, ‘‘ जो रूट जो चाहे वह कह सकते हैं लेकिन अगर आप कप्तान हैं, तो आपको यह समझने में सक्षम होना चाहिए कि आपके गेंदबाज उस जगह पर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं जहां आप चाहते हैं.’’ यह भी पढ़ें : R Ashwin ने फोड़ा बड़ा बम, कहा- 2018 से 2020 के बीच कई बार मन में आया ये ख़याल

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ और अगर वे आपकी बात नहीं सुन रहे तो उन्हें गेंदबाजी आक्रमण से हटा सकते है. किसी और को मौका दें जो आपके लिए यह करेगा. आप मैदान पर उनके साथ बेहतर संवाद कर के बता सकते है कि आपको क्या चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तानी इन्हीं चीजों के बारे में है.’’ रूट ने कहा था कि इंग्लैंड की टीम फिर से उस गलती को दोहरा रही है जैसा कि उसने 2017-18 में श्रृंखला को 0-4 से गंवाने के दौरान किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल