Ponting Technical advice: रिक्की पोंटिंग ने मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड को तकनीकी सलाह की पेशकश की

हिन्दी. पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने लार्ड्स में बुधवार से शुरू हो दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को तकनीकी सलाह की पेशकश की है

Ricky Ponting ( Photo Credit: Twitter)

लंदन, 25 जून: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने लार्ड्स में बुधवार से शुरू हो दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट से पूर्व इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड को तकनीकी सलाह की पेशकश की है ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम के एजबस्टन में पहला टेस्ट दो विकेट से जीता जो नए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का पहला मुकाबला था ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लाबुशेन और हेड पहले एशेज टेस्ट में जूझते दिखे. यह भी पढ़े: IPL 2023: रिकी पोंटिंग को दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरूआत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए- वीरेंदर सहवाग

पोंटिंग चाहते हैं कि सफलता हासिल करने के लिए लाबुशेन बेसिक्स पर ध्यान दें और उन्होंने 28 साल के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के साथ समय बिताने की पेशकश की पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर कहा, ‘‘मैं उनके आने और मेरे से पूछने का इंतजार करूंगा यह मेरी जगह नहीं है, मैं उनके कोच की सूची में शामिल नहीं हूं, मैं बस एक पूर्व खिलाड़ी हूं और आकलन कर रहा हूं कि वे क्या कर रहे हैं उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं उसके (लाबुशेन) साथ उसकी बल्लेबाजी पर बात करना पसंद करूंगा क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में मैंने जो देखा उससे मुझे पता चला कि वह चीजों को थोड़ा जटिल कर रहा है.

पोंटिंग ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि उसे उस चीज पर भरोसा और विश्वास करने की जरूरत है जिसने पिछले कुछ वर्षो में उसे टेस्ट क्रिकेट में दुनिया का दूसरे नंबर का बल्लेबाज बनाया मैं उसे कहूंगा कि उस समय के कुछ वीडियो देखे जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा था और उन चीजों को याद करे और दोबारा वैसा करेपोंटिंग का साथ ही मानना है कि हेड को शुरुआत में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की बाउंसर से निपटना होगा इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, ‘‘सबसे पहले तो उसे समझना होगा कि ऐसा होगा उसे ऐसा होने की उम्मीद करनी होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे इस पर अपने दिमाग में काम करना होगा। इस तरह की गेंदबाजी से निपटने के लिए उसके लिए सर्वश्रेष्ठ तरीका क्या है। क्या गेंदबाजों को निशाना बनाना है क्या शरीर की तरह आ रही गेंदों के खिलाफ हुक और पुल करना है क्या वह गेंद को छोड़ने का तरीका ढूंढ सकता है थोड़ा बेहतर तरीके से गेंदों को छोड़ सकता है जिससे कि गेंदबाज को थकाने का प्रयास किया जाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa Playing XI For 1st Test vs Australia Announced: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, एनरिक नॉर्खिया की वापसी; कगिसो रबाडा चोट के कारण बाहर

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल