खेल की खबरें | पांडिचेरी क्रिकेट संघ बायो-बबल में टी20 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पांडिचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने टी-20 टूर्नामेंट के पहले सत्र का आयोजन 11 से 27 नवंबर तक बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में करेगा।

पुडुचेरी, पांच नवंबर पांडिचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) कोरोना वायरस महामारी के कारण अपने टी-20 टूर्नामेंट के पहले सत्र का आयोजन 11 से 27 नवंबर तक बायो-बबल (जैव-सुरक्षित माहौल) में करेगा।

टूर्नामेंट में छह टीमें भाग ले रही है, जिसमें सब का स्वामित्व सीएपी के पास है। इसका आयोजन सीचेम स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़े | MI vs DC, IPL 2020: क्वालीफायर-1 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी भिडंत, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री.

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक इस टूर्नामेंट में कोई नकद पुरस्कार, खिलाड़ी की फीस, दैनिक भत्ता, या फ्रेंचाइजी नहीं होगा।

सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े | ICC ODI Ranking: आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप 2 पर बरकरार.

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस नकद रहित टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को अगामी घरेलू सत्र के लिए टीम चयन के लिए विचार किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, फिजियो, मैदानकर्मी, मैच अधिकारी और इवेंट मैनेजर सीएपी गेस्ट हाउस और होटलों में बनाए गए बायो-बबल में रहेंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ टूर्नामेंट के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए टूर्नामेंट के अंत तक हर चार दिन में सभी का कोविड-19 जांच किया जाएगा।’’

टूर्नामेंट का प्रायोजन ड्रीम11 करेगा जिसे उसके फैनकोड एप पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें